डा० रोशन जैकब ने कोतवाली कृष्णानगर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की

लखनऊ मण्डलायुक्त डा० रोशन जैकब ने कोतवाली कृष्णानगर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
मण्डलायुक्त ने इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि पूर्व में तहसील समाधान दिवस, पुलिस आयुक्त, मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्राप्त शिकायतो को थाना समाधान दिवस से पूर्व ही सूचीबद्ध कर लिया जाये और सम्बन्धित शिकायतकर्ता को थाना समाधान दिवस के अवसर पर बुलाकर उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाये। क्योकि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतो का समाधान गुणवत्तापूर्णढंग से नही हो पाता है और शिकायतकर्ता को बार बार चक्कर लगाना पडता है।
उन्होने कहा कि शिकायतो का निस्तारण कराना ही थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतो को लिस्ट कर सम्बन्धित लेखपालो को बुलाकर सम्बन्धित शिकायतकर्ता की समस्याओं का निस्तारण कराये। तहसील समाधान दिवस में आयी शिकायतो को अगले होने वाले थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत कर निस्तारण कराया जाये।
उन्होने कहा कि नगर निगम की भूमि / सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण / अवैध प्लाटिंग को नगर निगम, एलडीए राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर घ्वस्तिकरण करते हुए कब्जा हटाया जाये। थाना समाधान दिवस का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जाये।









