बात टरकाने में विकास प्राधिकरण अधिकारी अव्वल, जांच का आश्वासन दे, सो जाते गहरी नींद

राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है और अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आपको जोन 3 के पारा क्षेत्र में देखने को मिल जाएगा। जहां पर अवैध निर्माण सील तो कम किये जाते है लेकिन जुगाड़ और साठगाँठ से अवैध निर्माण बढ़ते जा रहे हैं।

 

आपको बता दें कि अधिकारी पत्रकारों से बात करना तो दूर मोबाइल नम्बर/वाट्सअप ब्लॉक कर देते हैं ताकि उनसे किसी भी खबर पर कोई जानकारी न प्राप्त की जा सके।

 

जोन 3 के पारा क्षेत्र में एक नीची स्कूल का निर्माण चल रहा है और जिसका प्राधिकरण से मानचित्र पास है लेकिन सवाल है कि क्या अधिकारी मौके पा जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया? निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हो रहा है या विपरीत।

 

शिकायतकर्ता ने IGRS के माध्यम से जानकारी मांगी तो आज तक सही जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। केवल यह कह ताल दिया गया कि मानचित्र पास है।

 

आपको बता दें कि निर्माण कार्य के दौरान स्कूल की ओर किसकी भी प्रकार की ग्रीन नेट तक का प्रयोग नहीं किया है। जिससे पर्यावरण को काफी हानि हो रही है लेकिन यह बात अधिकारियों के कान तक नहीं पहुँचती है क्योंकि इसके पीछे रहस्य केवल इतना है कि साठगाँठ के चलते सब जांच ठंडे बस्ते में चली जाती हैं।

 

जोन 3 में अवर अभियंता की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ सकती है जिसका जिम्मेदार कौन होगा, यह सोचने का विषय है?

 

जोन 3 के पारा क्षेत्र में मोहन रोड पर प्राधिकरण ने जितने अवैध निर्माण सील किये सभी पर चोरी छिपे काम शुरू हो गया और अधिकारी देखने तक नहीं जाते। क्योंकि अधिकारियों की मिठाई उनतक पहुँच चुकी है।

 

इस सम्बंध में जोनल अधिकारी और अवर अभियंता से सम्पर्क करना चाहा तो सम्पर्क नहीं हुआ। क्योंकि पारा क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत अधिकारी फ़ोन पर सुन नहीं पाते। साथ ही IGRS में गोल मोल जवाब देकर सो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage