सीएम जनता दर्शन ! घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं

अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
गोरखपुर, 30 नवंबर 2025
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया—
“घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए। सीएम ने कहा कि किसी भी पीड़ित को निराश या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

जनता दर्शन में सीएम स्वयं पहुँचे लोगों के बीच
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।
मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास स्वयं पहुँचे और एक-एक कर उनकी परेशानी सुनी।
उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए कहा—
“हर समस्या का त्वरित और प्रभावी निस्तारण कराएं। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।”
भूमि कब्जा शिकायतों पर सख्त निर्देश
जनता दर्शन में कई लोगों ने जमीन कब्जाने की शिकायतें कीं। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने दो-टूक निर्देश दिया—
“गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
दबंग और माफिया तत्वों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में पीड़ित को लंबे समय से परेशान किया गया है, तो उसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
बच्चे के गायब होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई का आदेश
अंबेडकरनगर से आई एक महिला ने बताया कि उसका बच्चा बाजार से साइकिल सहित गायब हो गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले को अत्यधिक संवेदनशीलता से लें और बच्चे को खोजने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाएँ।

बीमार व्यक्तियों की सहायता—इलाज के लिए सीएम का आश्वासन
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों से आवश्यक इस्तीमेट तुरंत तैयार कराकर शासन को भेजा जाए।
उन्होंने कहा—“मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।”
एक महिला ने किडनी इलाज व डायलिसिस के लिए आर्थिक समस्या बताई। इस पर सीएम ने तुरंत अफसरों को निर्देश दिया कि डायलिसिस का पूरा खर्च व्यवस्था से कराया जाए।
महिला को आत्मीयता से आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा—“घबराओ मत, उपचार की पूरी व्यवस्था की जाएगी।”
बच्चों से मिले, दिया आशीर्वाद
जनता दर्शन में परिवारों के साथ आए बच्चों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्नेहपूर्वक मुलाकात की, उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने इन बच्चों चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।








