मुख्य परिचालन प्रबंधक मनोज कृष्ण अखौरी ने लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया

उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक,श्री मनोज कृष्ण अखौरी का लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर आगमन हुआ I अपने आज के इस आगमन के दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया।
आज के इस निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मनोज कृष्ण अखौरी ने मिशन रफ़्तार के तहत किये जाने वाले कार्यों एवं इसकी संरचनात्मक व्यवस्था को परखते हुए इस सम्बन्ध में अपने निर्देश पारित किये। तदोपरांत प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, मनोज कृष्ण अखौरी उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक(पूर्वोत्तर रेलवे), संजय त्रिपाठी के साथ आयोजित संयुक्त बैठक में सम्मिलित हुए जिसमें मंडल रेल प्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे, आदित्य कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परि०), उत्तर रेलवे, शिवेंद्र शुक्ला सहित दोनों रेलवे के परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे. इस बैठक में आगामी समय में अयोध्या एवं अयोध्या क्षेत्र में आवागमन करने वाले श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुगम एवं संरक्षित रेल यात्रा हेतु रेल परिचालन की योजनाओं एवं नीतियों पर विस्तारपूर्वक वार्ता की गयी.
इस निरीक्षण के अगले चरण में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, मनोज कृष्ण अखौरी ने लखनऊ एरिया का निरीक्षण किया जिसके तहत गोमतीनगर स्टेशन का दौरा किया एवं दोनों क्षेत्रीय रेलवे के मध्य परिचालन से सम्बंधित कार्य योजनाओ के सम्बन्ध में चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही लखनऊ स्थित अमौसी एवं मोहनलालगंज स्टेशन पर गुड्स के परिचालन के सम्बन्ध में निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए | यह निरीक्षण देर शाम तक जारी रहा। इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारीगण,निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage