#LDA जोन 3 के काकोरी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, पहले से था ध्वस्तीकरण का आदेश

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देशों के क्रम में आज 17 अक्टूबर 2022 को की गयी कार्यवाही का विवरण निम्न हैः-
सुमेर सिंह व अन्य द्वारा लखनऊ एक्सप्रेस हाईवे, सर्विस रोड़ थाना-काकोरी लखनऊ में लगभग-50.00 बीघा क्षेत्रफल पर में “कचंन सिटी” के नाम से प्लाटिग का कार्य कराया जा रहा था। बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण किये जाने पर विहित न्ययालय में वाद संख्या 267/2022 योजित था।
जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रश्नगत प्रकरण में दिनांक 26.07.2022 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये गये थे। आज उनके नेतृत्व में प्रवर्तन जोन-3 के अवर अभियन्ता (भरत पान्डेय तथा जगदीश सिंह) थाना-काकोरी की पुलिस बल,प्राधिकरण पुलिस बल तथा क्षेत्रीय सुरपवाइजरो के अथक प्रयास/सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर किये जा रहे अनाधिकृत निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।








