मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 दिसम्बर, 2022 को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 दिसम्बर, 2022 को यहां राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इन प्रवक्ताओं तथा सहायक अध्यापकों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों से वार्ता भी करेंगे। कार्यक्रम में कुल 1,395 प्रवक्ताओं तथा सहायक अध्यापकों का ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। इनमें 1,272 प्रवक्ता तथा 123 सहायक अध्यापक सम्मिलित हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage