पूर्व UPCM के ट्वीट का BJP ने करारा जबाव दिया : डॉ. मनोज मिश्र

उत्तर प्रदेश।
पूर्व UPCM (सपा) के उस ट्वीट का करार जबाब भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, जिसमें उन्होंने कैराना लोकसभा व नूरपुर विधान सभा चुनाव के मतदाताओं से भाजपा को कई कारणों के कारण मत न करने की अपील की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि पूर्व UPCM को अपने गिरेबान में झांकने की कोशिश करें।
डा. मिश्र ने हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व UPCM राज में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, दंगा, परिवारवाद और गुण्डाराज चरम पर था। सपा के शासन काल में भ्रष्टाचार ने नित नए-नए आयाम छूए थे। प्रदेश के सभी भर्ती बोर्ड, चयन आयोगो में भ्रष्ट लोगों की भर्ती थी। नौकरी चयन में घूस का जोर था। प्रदेश की लोक सेवा आयोग एक ही जाति का भर्ती बोर्ड बन गया था। ज्यादातर सदस्यों और अध्यक्षों को भ्रष्टाचार के कारण हटाया गया था। युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर छल फरेब और लूट थी। पूर्व UPCM तब आपका कोई ट्वीट नहीं आया?
डा. मिश्र ने कहा कि PM मोदी-UPCM की सरकारों में देश और प्रदेश विकास की नई ऊॅचाईयां छू रहे हैं। देश अटल के शासन से लेकर मोदी के शासन तक स्वर्णिम चतुर्भज से लेकर 14 लेन का एक्सप्रेस-वे देख रहा है। एक तरफ सपा शासन में लूट-खसूट था वहीं भाजपा की मोदी UPCM की सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर बेदाग है। डा. मिश्र ने कहा कि दोनों सरकारों के सामने सपा शासन कहीं नही ठहरता है। इसी बात की प्रदेश की जनता ने पिछले चुनावों में पूर्व UPCM को सजा दी थी।








