मानसरोवर योजना स्थित भरणी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए को हैंडओवर : प्रथमेश कुमार

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को सौंपा हैंडओवर पत्र

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मानसरोवर योजना स्थित भरणी अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को हैंडओवर कर दिया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को कार्यालय में आमंत्रित करके उन्हें हैंडओवर पत्र सौंपा।

अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि मानसरोवर योजना स्थित भरणी अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2019 में पूर्ण हुआ था। इस अपार्टमेंट में कुल 02 टावर हैं, जिनमें 02 बीएचके एवं 03 बीएचके के कुल 60 फ्लैट हैं। निर्माण पूर्ण होने से लेकर अब तक अपार्टमेंट में अनुरक्षण का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अनुरक्षण के कार्यों का हैंडओवर आरडब्ल्यूए के पक्ष में करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में मंगलवार को समस्त प्रक्रिया पूर्ण करते हुए हैंडओवर की कार्रवाई सम्पन्न करायी गयी।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भरणी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक नागपाल एवं सचिव अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों को अपने कार्यालय में हैंडओवर पत्र प्रदान किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि आर0डब्ल्यू0ए द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर लेने से सोसाइटी में रहने वाले समस्त आवंटियों को बड़ा लाभ होगा। अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटी वहां की समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके समझते हैं। ऐसे में अनुरक्षण कार्य आवंटियों द्वारा चुनी गयी समिति द्वारा किये जाने से समस्याओं का तुरंत व प्रभावशाली तरीके से निराकरण होगा।

हैंडओवर के तहत कार्पस फंड की धनराशि 42,07,908 रूपये भरणी अपार्टमेन्ट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं एलडीए सचिव के संयुक्त खाते में एफ0डी0आर0 एवं 5 लाख रूपये आरडब्ल्यूए के खाते में डिमाण्ड ड्राफ्ट के रूप में दिया गया है। इस मौके पर संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह व सहायक अभियन्ता विनीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage