UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री ने कृषि विकास योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि निदेशालय में किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही कृषि विकास योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में अवमुक्त की गई धनराशि के समुचित रुप से व्यय न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही सभी विकास योजनाओं की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए।

कृषि मंत्री ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लिए जारी 743.58 करोड़ रुपये के सापेक्ष मात्र 191.62 करोड़ रुपये व्यय किए जाने को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं के लिए जारी धनराशि का उपयोग ससमय करके उसका उपभोग प्रमाण पत्र निदेशालय को भेजें, जिससे केन्द्र से अवशेष धनराशि को प्राप्त किया जा सके। नेशनल फूड सेक्योरिटी मिशन के तहत आवंटित 138.38 करोड़ रुपये के सापेक्ष 51.54 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय विकास योजना के तहत आवंटित 180.64 करोड़ रुपये के सापेक्ष 61.46 करोड़ रुपये और वर्षा जल संचयन हेतु खेत, तालाब एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली योजना के तहत आवंटित 26.29 करोड़ रुपये के सापेक्ष 12.95 करोड़ रुपये ही व्यय किए जा सके हैं।

बैठक में कृषि निदेशक सोराज सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage