UPCM ने वाराणसी मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (वाराणसी)।
UPCM ने वाराणसी भ्रमण के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में वाराणसी मण्डल के जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक की।

UPCM ने जिलाधिकारियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमन्दों को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्राम स्तर की शिकायतों को ग्राम स्तर पर, तहसील स्तर की शिकायतों को तहसील स्तर एवं जनपद स्तर की समस्याओं को जनपद स्तर पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण समयबद्ध ढंग से कराया जाए।

UPCM वाराणसी मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM वाराणसी मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर सुनिश्चित कराए जाने हेतु आगामी नवम्बर, दिसम्बर एवं जनवरी माह में ग्राम स्तर पर चैपाल आयोजित किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रायः शिकायत मिलती हैं कि मतदाताओं को अपेक्षाकृत अधिक दूरी पर जाकर चुनाव के दौरान मतदान करना पड़ता है, यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के निर्धारण पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए बिना वजह अपने घरों से दूर न जाना पड़े। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिहीन तैयार किए जाने पर बल देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में से वंचित न रहने पाए।

बैठक में जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage