UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन राज्यमंत्री 2nd एमिटी नेशनल अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेड्रेशल टूर्नामेण्ट में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रोटोकाल एवं ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एमिटी लाॅ स्कूल, नॉएडा में आयोजित 2nd एमिटी नेशनल अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेड्रेशल टूर्नामेण्ट में शिरकत की और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझाने की भारतीय पौराणिक कदमों के बारे मेेें चर्चा की।

परिवहन राज्यमंत्री एमिटी लाॅ स्कूल, नॉएडा में आयोजित 2nd एमिटी नेशनल अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेड्रेशल टूर्नामेण्ट कार्यक्रम को समबोधित करते हुए
परिवहन राज्यमंत्री एमिटी लाॅ स्कूल, नॉएडा में आयोजित 2nd एमिटी नेशनल अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेड्रेशल टूर्नामेण्ट कार्यक्रम को समबोधित करते हुए

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता जरूरी है। हमारे देश में प्राचीन काल से ही मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझाया जाता रहा है। आपस में बैठकर किसी विवाद को सुलझाना न्यायिक प्रक्रिया को काफी आसान, सस्ता और लोकप्रिय बनाता है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि आज देश के न्यायालयों मेें लम्बित वादों एवं प्रकरणों की संख्या काफी बढ़ गयी है, जिससे लोगो को न्याय पाने में काफी समय लगता है और लोगो का अनावश्यक धन और समय बर्बाद होता है।

कार्यक्रम में डाॅ. एस.एस. सिंह, डाॅ. आदित्य तोमर और डाॅ. शेफाली रायजादा और रमेश चन्द रतन के साथ स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage