UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री और लखनऊ मेयर अमर शहीद क्रांतिकारियों की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया अमीनाबाद स्थित झण्डे वाले पार्क में ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के अवसर पर अमर शहीद क्रांतिकारियों की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर संयुक्ता भाटिया ने तिरंगे का ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद किया। तत्पश्चात पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद एवं शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण कर जनता में पर्यावरण की रक्षा करने की भावना जागृत करने का पुनीत कार्य भी किया गया।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने उध्बोधन में कहा कि आज का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज के ही दिन 9 अगस्त 1925 को आजादी के मतवालों ने काकोरी में खजाना लूटकर अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। इस घटना ने देशवासियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि देश को स्वतंत्र कराना असंभव कार्य नहीं है। 9 अगस्त 1942 को भारत को स्वतंत्र कराने के मकसद से ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत कर अंग्रेजो को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया गया जिसके परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश साम्राज्य की पराधीनता से आजादी मिली। मंत्री जी ने कहा कि जिस सुखी एवं समृद्ध भारत का सपना हमारे अमर शहीदों ने देखा था हम उसको पूरा कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के लिए एक निर्णायक मोड़ था। विभिन्न स्रोतों से आजादी की जो इच्छा और उसे हासिल करने की जो ताकत भारत में बनी थी,उसका अंतिम प्रदर्शन भारत छोड़ो आंदोलन में हुआ। आंदोलन ने इस बात पर निर्णय किया गया कि आजादी की इच्छा में भले ही नेताओं का भी साथ था लेकिन उसे हासिल करने की ताकत निर्णायक रूप से जनता की थी। आज आवश्यकता है कि जनता सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में सहभाग कर लखनऊ को स्वच्छ एवं स्मार्ट बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार, सुनील मिश्रा, सुधीर हलवासिया, राकेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सिंह ‘मोंटी’, पार्षद सुशील कुमार तिवारी ‘पम्मी’, मण्डल अध्यक्ष दीपक सोनकर ‘शैलू’, राजीव वाजपेयी, जितेंद्र राजपूत, अनुज मिश्रा, नीलम तिवारी, शफ़ायत हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुध्दजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।








