UPCM ने रौजा रेलवे ग्राउण्ड में PM मोदी की प्रस्तावित किसान सम्मान रैली का जायजा लिया

उत्तर प्रदेश (शाहजहांपुर)।
UPCM ने जनपद शाहजहांपुर भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 21 जुलाई 2018 को प्रस्तावित किसान सम्मान रैली की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के बाद पत्रकारों/मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मण्डी है। इसलिए प्रधानमंत्री जी के अभिनन्दन हेतु किसान सम्मान रैली के आयोजन हेतु इस जनपद को चुना गया है।

UPCM शाहजहांपुर के रौजा रेलवे ग्राउण्ड में PM मोदी की प्रस्तावित किसान सम्मान रैली का जायजा लेते हुए
UPCM शाहजहांपुर के रौजा रेलवे ग्राउण्ड में PM मोदी की प्रस्तावित किसान सम्मान रैली का जायजा लेते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 04 जुलाई 2018 को किसानों की फसलों के समर्थन मूल्य में जो वृद्धि की है, वह अभूतपूर्व है। ऐसा स्वतंत्रता के बाद पहली बार हुआ है। यह एक बड़ा क्रान्तिकारी कदम है। उत्तर प्रदेष देष का सबसे बड़ा प्रदेश है, यहां किसानों की संख्या भी अधिक है। सबसे ज्यादा खाद्यान्न उत्तर प्रदेष में पैदा होता है। अतः एम.एस.पी. के बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेष के किसानों को हुआ है।

UPCM ने कहा फसलों के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि अभूतपूर्व
UPCM ने कहा फसलों के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि अभूतपूर्व

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री जी 21 जुलाई, 2018 को रौजा रेलवे ग्राउण्ड में किसान सम्मान रैली को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में आसपास के 9-10 जिलों के किसानों सहित प्रदेश के अन्य स्थलों से किसान प्रतिभाग करेंगे।

इससे पूर्व, UPCM ने स्थानीय शोध संस्थान में शाहजहांपुर के निकटवर्ती जनपदों यथा बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

UPCM विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए

कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा राज, प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage