UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

1- नगर प्रतिकर भत्ते की 01 दिसम्बर, 2008 से लागू दरों को 01 जुलाई, 2018 से दोगुना करने का निर्णय।

2- मकान किराए भत्ते की 01 दिसम्बर, 2008 से लागू दरों को 01 जुलाई, 2018 से दोगुना करने का निर्णय।

3- वित्तीय वर्ष 2017-18 में पर्यटन विभाग द्वारा जारी स्वीकृतियों का विवरण मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

4- बाॅर्डर एरिया डेवलपमेन्ट कार्यक्रम, बुन्देलखण्ड पैकेज और त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जारी वित्तीय स्वीकृतियों के सम्बन्ध में।

5- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) अध्यादेश, 2018 प्रख्यापित किए जाने के सम्बन्ध में।

6- अनपरा ‘द’ (2X500 मे.वा.) तापीय परियोजना पर थ्ळक् की स्थापना एवं उक्त हेतु परामर्शी सेवा पर होने वाले व्यय की कार्ययोजना अनुमोदित।

7- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एवं इसकी सहयोगी वितरण कम्पनियों के लिए उदय योजना के अन्तर्गत 4722 करोड़ रु. की शासकीय प्रत्याभूति निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में।

8- उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली-2018 के प्रख्यापन का निर्णय।

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

PN-CM-Cabinet Decision-17 July, 2018

PN-CM-Cabinet Decision (HRA)-17 July, 2018

PN-CM-Cabinet Decision (CCA)-17 July, 2018

Related Articles

Back to top button
btnimage