UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री और महापौर ने लखनऊ के चार वॉर्डों का निरीक्षण किया

उइत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ शहर के चार वार्डों का दौरा किया। चिनहट द्वितीय वार्ड में सीवर एवं सफाई की विकराल समस्या को देखते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारी को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। तालाब और पार्क में स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया जिसपर नगर विकास मंत्री और महापौर ने संबंधित अधिकारियों के कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही नया गांव विजयीपुर एवं विभूति खंड में नागरिकों द्वारा सफाई एवं सीवर की समस्या बताई गई जिसके निस्तारण के लिए तुरंत आदेश प्रेषित किए।

इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में सेक्टर 14 एवं खड़गपुर गांव में सीवर एवं सफाई की समस्या प्रमुखता से पायी गई जिसके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। यहाँ पर एवं महापौर द्वारा बृक्षारोपण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त जानकीपुरम द्वितीय एवं संकरपुरवा तृतीय वार्ड की सामस्यायों का संज्ञान लेकर उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उचित सफाई व्यवस्था न मिलने पर 2 सफाई सुपरवाइजर निलंबित किए गए।
इस मौके पर सभी संबंधित वार्डो मे स्वछ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों, संबंधित पार्षद, अधिकारी एवम कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।








