UPCM मंत्रिमंडल के ग्राम्य विकास मंत्री ने रूर्बन मिशन योजना के तहत विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद)।
UPCM मंत्रिमंडल के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने जनपद गाजियाबाद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत क्लस्टर्स डासना देहात से योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। साथ ही 440.93 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 1679.038 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया।
गाजियाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि UPCM के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को पहुँचाने के साथ ही अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव की आत्मा को जीवित रखते हुए सभी गांवों को शहरों जैसी सुविधाओं से युक्त बनाने वाले मिशन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन कार्यक्रम को पूरी संवेदनशीलता के साथ लागू किया जा रहा है।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष के अन्दर 8.85 लाख मकान गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत किया है। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में 2 लाख घर गरीबों को देने का लक्ष्य रखा गया है। इन मकानों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।








