बरेली में 108वा उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ली बैठक
दरगाह आला हजरत के जुड़े संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने की उर्स की व्यवस्था पर चर्चा

आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के 108वा उर्स-ए-रजवी को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों और दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। जमात रजा के पूर्व प्रवक्ता समरान खान ने बताया तीन दिवसीय उर्स-ए-रज़वी अगले महीने की 7, 8 और 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। उर्स की सभी रस्में काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में मनाया जाएगा।
उर्स के दौरान आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा को लेकर प्रशासन के सामने जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधिमंडल ने मांगें रखी।बैठक में जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की ओर से उर्स कोर कमेटी के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर मेहंदी हसन के नेतृव में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर मेहंदी हसन ने कहा उर्स ताजुशरिया के दौरान ट्रेन में जायरीन के साथ घटना हुई है ऐसी घटना दोबारा ना हो उसको लेकर ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। जिससे किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
वही उर्स कोर कमेटी के मौलाना इंतजार अहमद ने उर्स के दौरान शहर में दो दिन शराब बंद करने को मांग उठाई है। उर्स कोर कमेटी के नगर निगम प्रभारी शमीम अहमद ने कहा दरगाह आला हजरत से लेकर उर्स स्थल मदरसा जामियातुर रज़ा तक तीन दिन सड़को और नालियों की साफ-सफाई, लंगर के लिए पानी के टैंकर, उर्स स्थल पर वजू के लिए पानी की टंकी, अस्थाई हैंड पंप, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था आदि उर्स के दौरान नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान रहता है। उर्स कोर कमेटी के हाफिज इकराम रज़ा खां ने कहा उर्स के दौरान दरगाह आला हजरत, उर्स स्थल, चादरों के जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। नगर निगम संबंधित दूसरे कामों पर चर्चा की इसके अलावा बिजली व्यवस्था पूरी करने और रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट विंडो बनाए जाने को कहा शिक्षा और पुलिस संबंधी कार्यालय पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वस्थ विभाग, फायर ब्रिगेड डीआईओएस, ट्रैफिक विभाग आदि विभिन्न विभागों को उर्स के दौरान बेहतर कार्य और जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उर्स के दौरान अच्छी से अच्छी व्यवस्था रहेगी। प्रतिनिधि मंडल में हाफिज इकराम रज़ा खां, डॉक्टर मेंहदी हसन, शमीम अहमद, कौसर अली, समरान खान, इंतजार अहमद, अमन खान, बिलाल रज़ा घोसी, फैजान अहमद रज़ा, अदनान हसन, क़मर रज़ा, साजिद अज़हर, क़मर रजवी आदि लोग उपस्थित रहें