बरेली में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कांवड़ियों को अपने हाथों से परोसा भोजन, व्यवस्थापकों और व्यापारियों को दी बधाई

सीबीगंज छेत्र सौरभ सेल्स कॉरपोरेशन के प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस विशाल भंडारे में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आस्था के मार्ग पर चल रहे कांवड़ियों की सेवा की और अपने हाथों से उन्हें भोजन वितरित किया।भंडारे में पहुंचने पर राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आयोजक समाजसेवी गौरव गुप्ता स्थानीय पार्षद रचित गुप्ता, सुनील गुप्ता कार्यक्रम के तमाम व्यवस्थापकों और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की।उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के लिए की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं और निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।
इस मौके पर मंत्री गंगवार ने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना परम सौभाग्य की बात है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम जनता का यह सामूहिक प्रयास आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति की सेवा की भावना को दर्शाता है। भंडारे में भारी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरा माहौल ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सुनील गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, सोमेश्वर शुक्ला, वेदराम मौर्य, पवन गुप्ता, प्रसून सिंह, नवीन राघव, रानू ठाकुर, प्रेम शंकर गुप्ता, सतीश चंद्र बाबू सहित तमाम लोगों की उपस्थिति मौजूद रही