अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अपर पुलिस महानिदेशक के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ अनुभाग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रथम व थाना जीआरपी अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति (पंचम चरण) के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट पर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक राम नारायण यादव के नेतृत्व में महिला आरक्षी अंजू, कांस्टेबल सचिन सिंह, नवीन राय, प्रशांत राय, मनजीत सिंह, अनुराग, प्लेटफॉर्म ड्यूटी स्टाफ व QRT टीम की उपस्थिति में किया गया।
🔹 कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य:
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना।
महिलाओं व बालिकाओं को साइबर क्राइम, यात्रा सुरक्षा, एवं अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना।
सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181, आदि) की जानकारी देना।
मिशन शक्ति पम्पलेट व कार्ड का वितरण कर जागरूकता फैलाना।
कार्यक्रम में यात्रियों विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन स्थितियों में किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्टेशन परिसर में मौजूद महिलाओं ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग का आभार जताया।
“मिशन शक्ति” अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। इस तरह के अभियान सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।








