अयोध्या में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान का शुभारंभ….52 चालान किए गए : राजेश कुमार

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार तथा परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में प्रदेशभर में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान का शुभारंभ दिनांक 1 सितंबर 2025 को किया गया। यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक सतत रूप से जारी रहेगा।

इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की हानि को रोका जा सके। जनता को यह संदेश दिया गया कि “हेलमेट आपका सुरक्षा कवच है, इसे पहनना आपकी जिम्मेदारी है।”

आज के अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. आर.पी. सिंह एवं यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को जहां एक ओर जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर नियमानुसार चालान भी किए गए। कुल 52 चालान मौके पर काटे गए।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वह हेलमेट पहनने की आदत को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आने वाले दिनों में यह अभियान और भी सख्ती से लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage