नई पीढ़ी में संस्कार और राम भक्ति का भाव जागृत कर रहा है लखनऊ का ‘उत्सवी मास्टर क्लासेज‘

रामलला की भक्ति का असर न केवल जन-सामान्य पर देखा जा रहाहै बल्कि आने वाली नई पीढ़ी और छोटे बच्चोंमें भी रामलला की भक्ति और सनातन संस्कृति का भाव जागृत हो रहा है। रामलला की भक्ति और सनातन संस्कारों से नई पीढ़ी को जागृत करानेका कार्य कर रही हैं, उत्सवी मास्टर क्लासेज की उत्सवी भाटिया। हमारी आने वाली पीढ़ी और छोटे-छोटे बच्चों को रामभक्ति के माध्यम से सनातन संस्कार देने के लिये वजीर हसन स्थित उत्सवी मास्टर क्लासेज में राम मंदिर मॉडल निर्माण पर एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन दिनांक 19 फरवरी, 2024 को किया गया।

कार्यशाला के संबंध में उत्सवी क्लासेज की अध्यापिका उत्सवी भाटिया ने बताया किबच्चों के लिये संस्कार बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।इस कार्यशाला में बच्चों से मिट्टी के राम मंदिर बनवाये गये और उन्हें खूबसूरती से पेन्ट भी करवाया गया, साथ ही साथ बच्चों ने खुद ही रामलला के लिये लड्डू का प्रसाद बनाया और भोग लगाया।

 

इस कार्यशाला में बच्चों को रंगों का महत्व बताया गया और साथ ही साथ सोलर सिस्टम एवं विभिन्न प्लानेट तथा उनके रंग एवं प्रभाव आदि भी बताये गये। कार्यशाला के अन्त में बच्चों ने रामलला की आरती की और भजनों पर खूब नृत्य भी किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage