UPCM सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बीच वैक्सीन, रेडिएशन एण्ड कैंसर बायोलाॅजी सेण्टर, स्टैनफोर्ड बायोडिजाइन्स और बायोमेडिकल इन्फाॅर्मेटिक्स कार्यक्रमों के सम्बन्ध में ए.ई.एस. रिसर्च सहयोग पर चर्चा हुई है। इस सम्बन्ध में यूनिवर्सिटी द्वारा एक ड्राफ्ट MOU चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को प्रस्तुत किया गया।
यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए इस समय अमेरिका गए हुए हैं, जहां उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का दौरा कर, वहां की चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया।
यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के लिए अच्छी और किफायती जनचिकित्सा सेवाएं विकसित करने में मदद करने की इच्छा जतायी है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी प्रदेश सरकार के लिए एक ‘एनालिटिकल डेटा सेण्टर’ स्थापित करने में भी मदद करेगी।







