#LDA प्रवर्तन जोन-5 के जानकीपुरम में एक अवैध निर्माण सील

लखनऊ।
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी ने बताया कि दया शंकर सिंह उर्फ राजू सिंह व अन्य द्वारा जानकीपुरम में मामा चैराहे के पास अर्जुन पार्क के सामने लगभग 80 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यवसायिक उपयोग हेतु बेसमेंट व प्रथम तल आदि का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-283/2023 योजित किया गया था।
उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा निर्माण के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया तथा बार-बार रोकने के बाद भी स्थल पर चोरी-छिपे निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर विहित न्यायालय द्वारा सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। इस आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता एन0एन0 चौबे के नेतृत्व में अभियंता राजीव कुमार श्रीवास्तव व विपिन बिहारी राय द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage