अभियंता उदयवीर और सत्यवीर के संरक्षण में अवैध निर्माण तनकर खड़े, अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को दुबग्गा क्षेत्र में लगभग 15000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त जानकीपुरम क्षेत्र में भू-उपयोग के विपरीत किये जा रहे एक व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि इजहार व अन्य द्वारा दुबग्गा थानाक्षेत्र के महिपतमऊ में लगभग 15000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग करते हुए शादाब सिटी, पूना सिटी फेज-1 नाम से कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-273/2022 योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा निर्माण एवं विकास कार्य की वैधता के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र/तलपट मानचित्र प्रस्तुत नहीं गया, जिस पर ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये गये थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्यवीर सिंह, शशिभूषण मिश्रा व शिवप्रताप सिंह चौहान द्वारा स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी। सहायक अभियंता उदयवीर सिंह ने बताया कि विकासकर्ता द्वारा स्थल पर कच्ची-पक्की सड़क, नाली, बाउंड्रीवाॅल आदि का निर्माण कराया गया था, जिसे कार्यवाही के दौरान ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage