#LDA प्रवर्तन जोन-3 के श्रृंगार नगर में अवैध काॅॅम्पलेक्स सील

लखनऊ। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि दीपक भल्ला व अन्य द्वारा श्रृंगार नगर में भूखण्ड संख्या-26ए पर लगभग 1800 वर्गफिट क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित भवन की दीवार को तोड़कर भूतल पर अवैध रूप से 06 दुकानों का निर्माण कराया गया था।
प्रकरण में विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए भवन को पूर्व में सील किया गया था। वर्तमान में स्थलीय निरीक्षण किये जाने पर ज्ञात हुआ कि निर्माणकर्ता द्वारा सील को खोलकर फिनिशिंग के कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है।
इस पर सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय व जगदीश सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को आज पुनः सील किया गया।








