ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : लखनऊ में एक दिवसीय निवेशक शिखर सम्मेलन के आयोजन के संबंध में बैठक

लखनऊ 04 जनवरी 2023
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन के क्रम में जनपद लखनऊ में एकदिवसीय निवेशक शिखर सम्मेलन के आयोजन के संबंध में 4 जनवरी 2023 को जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा शिविर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जनपद के समस्त अपर जिलाधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा उद्यम से जुड़े समस्त विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के संबंध में रूपरेखा से परिचय कराते हुए जनपद स्तर पर किए जाने वाले आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा समस्त संबंधित विभागों को सरकार द्वारा जारी नीतियों योजनाओं और कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रचार करते हुए अधिक से अधिक निवेशकों को जोड़ने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा जारी प्रमुख नीतियों से संबंधित विभागों को पांच प्रमुख सेक्टर में चिन्हित करते हुए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को 5 सेक्टर के प्रभारी के रूप में दायित्व सौंपते हुए उनसे समस्त संबंधित विभागों की नीतियों एवं उनका लाभ देने की प्रक्रिया आवेदन फीस इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी उद्यमियों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
ज़िलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आवाहन किया गया कि सरकार द्वारा जारी नीतियों के एवं सुविधाओं के लाभ उठाते हुए प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया डिवेलप करने के लिए तथा अधिक से अधिक निवेशकों को इन्वेस्टर सम्मिट से जोड़ने के लिए आगे आए। जिलाधिकारी महोदय विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को भी सरकार की योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करते हुए ज्यादा अधिक से अधिक लोगों से इन्वेस्ट एमओयू साइन कराने पर बल दिया गया एवं इसके लिए अगले एक से डेढ़ महीने सघन प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।
ज़िलाधिकारी द्वारा उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण इंद्र मणि त्रिपाठी के माध्यम से एलडीए क्षेत्र में उद्यमियों के लिए भूमि संबंधी विचार विमर्श किया गया तथा डेवलपमेंट चार्जेस लैंड यूज चेंज आदि के संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी द्वारा एलडीए एवं जिला पंचायत के माध्यम से उद्यमियों को जमीन उपलब्धता लैंड यूज चेंज डेवलपमेंट चार्जेस नक्शा पास करने की सुविधा एफ0ए0आर0 आदि के संबंधों में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साथ एलडीए, आवास विकास परिषद तथा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हो रहे अन्य विकास से संबंधित विभागों से अपेक्षा की गई की वह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करें तथा अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन हेतु अपने-अपने कार्यालयों में एक विशेष सेल के माध्यम से निवेशिकों का हर प्रकार से सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
जनपद स्तर पर होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में सभी विभागों से टारगेट ऑडियंस का चिन्हांकन करने पर बल दिया गया तथा हर सेक्टर से लोगों को इन्वेस्टर्स समिट में जोड़ने पर प्रयास करने के निर्देश दिया गया तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ना केवल जनपद लखनऊ बल्कि मंडल के जनपदों के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निवेशकों को आमंत्रित किए जाने तथा उनसे एमओयू किए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक संगठनों एवं विभागों से अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को उद्यम स्थापना व आधुनिक विस्तार से संबंधित समस्त विभागों के साथ अलग से बैठक करते हुए उनकी नीतियों योजनाओं, कार्ययोनाओ तथा दी जा रही सुविधाओं की आवेदन, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए इन समस्त संबंधित विभागों से जनपद स्तर पर होने वाली इन्वेस्टर समिट में प्रस्तुतीकरण किए जाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमी संगठनों के मध्य निकट समन्वय पर बल देते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर की जाने वाली इन्वेस्टर सम्मिट के सफल आयोजन तथा अधिकाधिक इन्वेस्टमेंट का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाने के भी निर्देश दिए।








