लखनऊ में शुरू हुआ 1 लाख मुफ्त अंग प्रत्यारोपण का अभियान

स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। नववर्ष के उपलक्ष्य पर लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार को एक लाख मुफ्त अंग प्रत्यारोपण का अभियान शुरू किया गया है। स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े स्वयंसेवकों ने इस अभियान का शुभारम्भ किया। संस्था पिछले 12 साल से जागरूकता का काम कर रही है। संस्था के मुताबिक अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है। इस दौरान अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञों ने स्वयंसेवकों को अंगदान की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित वरिष्ठ लिवर प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि संस्था का अभियान सराहनीय है। इससे उन जरूरतमंदों को भी अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी मिल सकेगी, जो आर्थिक अभाव में इससे वंचित रह जाते थे।

संस्था के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अंगदान जागरूकता अभियान के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि अंग उपलब्ध होने के बावजूद भी जरूरतमंद परिवार अंग प्रत्यारोपण नहीं करवा पाते हैं। अब ऐसे सभी जरूरतमंद परिवारों के लिए संस्था हमेशा कड़ी रहेगी।

संस्था पिछले 12 वर्षों से अंगदान प्रत्यारोपण और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। संस्था की ओर से राजभवन समेत सैकड़ों स्थानों पर अंगदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। संस्था अब तक 20 लाख से अधिक जागरूक कर चुकी है।

इस दौरान सप्तऋषि महर्षि सुसैन, संस्था की निदेशक डॉ. रोहिणी शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनीत मिश्रा, आशा पांडेय, श्वेता सिंह, रश्मि सिंह, राहुल श्रीवास्तव, परिचय चौधरी, ऑपरेशन हेड वेद त्रिपाठी, मीडिया कोऑर्डिनेटर गरिमा सिंह समेत सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अंगदान की शपथ ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button
btnimage