अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने DM नितीश कुमार से की SDM बीकापुर की शिकायत

अयोध्या।
एसडीएम बीकापुर की शिकायत डीएम नीतीश कुमार से की गई। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने की शिकायत।जिला अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा डीएम नीतीश कुमार को, तारुन के रखौना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन यादव को लगभग 2 घंटे पुलिस कस्टडी में रखवाने का आरोप है।

लेखपाल के कहने पर प्रधान प्रतिनिधि ने निर्वाचन संबंधी कागजात निर्वाचन कर्मचारी को दिए थे। कर्मचारी पर पेपर फेंक कर अभद्रता का आरोप। प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम बीकापुर से की थी शिकायत।

शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर लगभग 2 घंटे पुलिस कस्टडी में थे प्रधान प्रतिनिधि। जनपद स्तर पर माह में एक बार डीएम की अध्यक्षता में प्रधानों के साथ समन्वय बैठक कराए जाने की मांग।

प्रधानों की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रधानों को मिले शस्त्र लाइसेंस। बिना शपथ पत्र के प्रधानों की जांच न कराई जाए। झूठी शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध हो कानूनी कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button
btnimage