क्षेत्र की जनता के कहने पर लड़ रहा हूं नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव : इमरान अहमद

अयोध्या। खबर यूपी के जनपद अयोध्या से हैं। नगर पंचायत बीकापुर अध्यक्ष पद का चुनावी बिगुल बजते ही प्रत्याशियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस वजह से करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर कर अपनी-अपनी जीत का डंका बजा रहे हैं।
इसी कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे शख्स की जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जी हां हम बात करते हैं इमरान अहमद की। जो विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ-साथ राजनीत के क्षेत्र में सक्रिय रहकर , बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी लेकर चुनावी मैदान में उतर कर ताल ठोक रहे हैं। पार्टी की बात करें तो वहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने के फिराक में हैं।
सूत्रों की माने तो प्रत्याशी इमरान अहमद विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में अपना हाथ भी बटाते हैं। उन की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर और जनता के कहने पर वह चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 से तीन बार लगातार सभासद रह चुके हैं।
इसी कड़ी में एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा यदि क्षेत्र की जनता ने मुझे मौका दिया। तो बीकापुर सब्जी मंडी मेरी विकास की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा बीकापुर की सब्जी मंडी का कायाकल्प पूरी तरीके से बदला जाएगा।








