#LDA ने अलीगंज में अवैध व्यवसायिक निर्माण सील किया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को अलीगंज में एक अवैध निर्माण सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि झुग्गी लाल द्वारा अलीगंज के सेक्टर-ई में भूखण्ड संख्या-एचआईजी-75 पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 3200 वर्गफिट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के उद्देश्य से बेसमेण्ट, भूतल, प्रथम तल द्वितीय तल एवं तृतीय तल का निर्माण इत्यादि कार्य कराया जा रहा था। अवैध निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

आज सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय शुक्ला एव कुलदीप कुमार त्यागी द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त अवैध निर्माण को सील करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage