#LDA ने पारा मोहान रोड पर एक अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को अलीगंज में एक अवैध निर्माण सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि राजेन्द्र कुमार द्वारा मोहान रोड पर हरदोईयालाल नगर मोड़ से 1.5 कि.मी. आगे बिना मानचित्र स्वीकृत अवैध निर्माण किया गया था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या 216/2021 योजित करते हुए पूर्व सील किया गया था। इसके बाद विपक्षी द्वारा सील को अवैध रूप से खोलकर पुनः चोरी-छिपे निर्माण कार्य कराकर व्यावसायिक गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गई थी। काम्प्लेक्स में शराब की दुकान भी खोल दी गई थी।

 

मामला संज्ञान में आने पर आज अवर अभियंता भरत पाण्डेय एवं जगदीश सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त अवैध निर्माण को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage