वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए #KGMU के 10 डाक्टर्स के नाम शामिल

स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट द्वारा विश्व स्तर पर चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय 10 डाक्टर्स के नाम को भी शामिल किया गया है.

स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट द्वारा शीर्ष-उद्धृत वैज्ञानिकों का एक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस बनाया गया है, इसमें अलग-अलग एक साल के प्रभाव दिखाए जाते हैं। वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम 5 पेपर वाले सभी वैज्ञानिकों के लिए फील्ड- और सबफील्ड-विशिष्ट पर्सेंटाइल भी प्रदान किए जाते हैं। डेटा को 2021 के अंत तक एकल वर्ष का अपडेट किया जाता है, यह शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है। इस डेटाबेस में 195,605 वैज्ञानिक शामिल हैं.
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चयनित 10 डाक्टर्स के नाम इस प्रकार है :-
1 डॉ यू सी चतुर्वेदी, माइक्रोबायोलोजी
2 डा आर के गर्ग, न्यूरोलोजी
3 डा राजेश वर्मा, न्यूरोलोजी
4 डा अमिता जैन, माइक्रोबायोलोजी
5 डा सुजीत कार , मानसिक विभाग
6 डा रश्मि कुमार , पीडियाट्रिक (सेवा निवृत्त)
7 डा शैली अवस्थी , पीडियाट्रिक
8 डा अब्बास अली मेहँदी , बायोकेमेस्ट्री
9 डा सूर्य कान्त , रेस्पेरेटरी मेडिसिन
10 डा दिव्या मेहरोत्रा, ओरल सर्जरी
कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने सभी चयनित डाक्टर्स को बधाई दी।
डॉ रविन्द्र कुमार गर्ग ने लगातार चौथे वर्ष में अपनी उपलब्धि जारी रखी है। उन्होंने चिकित्सा अनुसन्धानों में उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त की।








