लखनऊ #KGMU में #UPTBC CON-2022 का उद्घाटन दिवस सम्पन्न

लखनऊ।

दिन रविवार को पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, शताब्दी फेज -2, के0जी0एम0यू0, लखनऊ में आयोजित हो रही टी0बी0 एवं श्वास रोग की 16वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस यू0पी0टी0बी0सी0कॉन-2022 का उद्घाटन दिवस का समापन हुआ।

upcmnews add

कार्यक्रम में भी देश एवं विदेश के भी विख्यात चिकत्सको जैसे डा0 आर के सिंह, (एस0जी0पी0आई0एम0एस0, लखनऊ) ने सेप्टिक शॅाक पर व्याखयान दिया, डा0 आशीष टण्डन, (प्रयागराज ने फेफड़ो के कैंसर पर व्याखयान दिया, डा0 अजमल खान (एस0जी0पी0आई0एम0एस0, लखनऊ ने फेफड़ो के कैंसर के इलाज पर व्याखयान दिया, डा0 मोहित भाटिया, (बी0एच0यू0, प्रयागराज प्ल्यूरल इफ्यूजन पर व्याखयान दिया, डा0 अशोक कुमार सिंह रीजेंसी अस्पताल, कानपुर वेंटीलेटर पर व्याखयान दिया, डा0 खुशबू पिलानिया, नोयडा फेफड़ो का सी0टी0 स्कैन पर व्याखयान दिया, डा0 मान्सी गुप्ता, फेफड़ो का अल्टासाउंड पर व्याखयान दिया एवं डा0 सुरेश कुमार, लखनऊ ने फेफड़ो की सर्जरी पर व्याखयान दिया, आदि उपस्थित रहे। जिन्होने विभिन्न बीमारियों के बारे अपने व्याख्यान दिये और प्रतिनिधियो (क्मसमहंजमे) का ज्ञान वर्धन किया।

ज्ञातव्य है कि पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, शताब्दी फेज -2, के0जी0एम0यू0, लखनऊ में आयोजित हो रही टी0बी0 एवं श्वास रोग को 16 वीं वार्षिक कान्फ्रेन्स यू0पी0टी0बी0सी0कॉन-2022 के आयोजन 07 अक्टूबर से चल रहा है जिसमें देश एवं प्रदेश के विख्यात चिकित्सक अपने व्याख्यानो के माध्यम से प्रतिनिधियो को टी0बी0 एवं श्वास रोग की जटिलतम बीमारियो के इलाज के बारे में ज्ञान वर्धन एवं प्रशिक्षण कर रहे है। इस कान्फ्रेस का उद्द्याटन समारोह उप-मुख्यमंत्री, उ0प्र0, बृजेश पाठक ने 08.10.2022 को किया था।

कान्फ्रेन्स के समापन समारोह में आयोजन अध्यक्ष डा0 राजेन्द्र प्रसाद ने आयोजन कमेटी को कान्फ्रेस को सफलतापूर्वक कराने के लिये धन्यवाद किया। यू0पी0टी0बी एसोसिएशन महासचिव डा0 टी0पी0 सिंह ने यू0पी0टी0बी एसोसिएशन के तत्वाधन में कान्फ्रेस के सफलतापूर्वक संचालन करने के लिये आयोजन सचिव यू0पी0टी0बी0कॉन-2022, डॉ वेद प्रकाश, (विभागाध्यक्ष पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, के0जी0एम0यू0) का साधुवाद किया तथा यू0पी0टी0बी एसोसिएशन की वार्षिक कान्फ्रेस को पुनः 20 वर्ष बाद पुर्नजीवित करने के लिये धन्यवाद दिया।

अन्त में धन्यवाद प्रस्ताव आयोजन सचिव यू0पी0टी0बी0कॉन-2022, डॉ वेद प्रकाश ने
दिया। जिसमे उन्होने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित समय पर विभाग द्वारा संचालित किये जाते रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2025 में टी0बी0 के उन्मूलन के लक्ष्य को साकार करने में पूरी एक जुटता के साथ प्रयास किये जाते रहेंगे। उन्होने उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के नेतृत्व में, किये जा रहे टी0बी0 उन्मूलन के प्रयासो की प्रशन्सा की।

उन्होने यू0पी0टी0बी0कॉन-2022 को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिये आयोजन समिति के उप आयोजन सचिव डा0 सचिन कुमार एवं आयोजन सदस्यों डा0 हेमन्त कुमार, डा0 मो0 आरिफ, डा0 म्रित्युन्जय, डा0 अनुराग एवं अन्य कार्मचारीगणो का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage