संविदा बिजली कर्मचारी को दबंगों ने लाइन बंद न करने पर मार पीटकर किया लहूलुहान

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने सविंदा बिजली कर्मचारी को जमकर मारा पीटा। मामला अंदपुर गांव में बिजली कर्मचारी को दबंगों द्वारा बेरहमी से मारने पीटने का है।

जानकारी मुताबिक काकोरी के ग्राम गदाई खेडा, मजरा बड़ागांव निवासी सतीश कुमार जोकि बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। बिजली कर्मचारी पेड़ गिरने की सूचना पर अंदपुर गांव पहुँचा, जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा संविदा कर्मचारी को खुद का पेड़ काटने के लिए विद्युत लाइन बंद करने को कहा। लाइन बंद न करने पर दबंगों ने सतीश कुमार को जमकर मारा पीटा और लहूलुहान कर दिया।जिससे बिजली कर्मचारी को गंभीर चोट आयी।

 

घायल के परिजनों ने दबंगों के खिलाफ काकोरी थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया है साथ ही पुलिस ने भी उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage