जौनपुर स्टेशन पर राजभाषा बैठक एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल पर चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत 19-09-2022 को मंडल के जौनपुर जं. स्टेशन पर राजभाषा बैठक एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक, उदय कुमार सिंह ने की।

 

इस कार्यक्रम का अयोजन स्टेशन पर स्थित “निराला” हिंदी पुस्तकालय में किया गया। जिसमें महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के जीवन वृत्त पर एवं उनके द्वारा हिंदी के क्षेत्र में किये गये कार्यों पर चर्चा की गई। इस आयोजन में सभी विभागों के पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रेलकर्मियो से हिंदी में कार्य करने एवं अपने सहकर्मियों से भी हिंदी में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया एवं पिछली तिमाही में हिन्दी में किये गये कार्यों की समीक्षा की गई।

 

इसके अतिरिक्त इस कार्यशाला में यातायात निरीक्षक अरुण कुमार के द्वारा विभागीय परीक्षाओं में राजभाषा से संबंधित पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों के सन्दर्भ में दिए जाने वाले प्रतिउत्तरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं रेलवे में हिंदी के प्रसार पर बल देते हुए हिंदी अपनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage