स्मारकों के रख-रखाव करने के लिए इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिये गए निर्देश

स्मारक समिति के सदस्य सचिव डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा आज गुरूवार को स्मारक समिति के कार्यों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लखनऊ शहर में समिति द्वारा निर्मित स्मारक तथा पार्क शहर की धरोहर हैं, अतः इनकी भव्यता और सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने समस्त प्रबन्धकों से अपने क्षेत्र के पार्कों की सुन्दरता बनाये जाने के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची बनाकर तत्काल प्रेषित करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा सभी पार्कों में फूलों के पौधों की नर्सरी बनाने का आदेश दिया गया। उनके द्वारा स्मारक के पत्थरों की साफ-सफाई एवं उनकी पालिश नियमित रूप से कराये जाने के लिए स्मारक के कर्मचारियों की एक यूनिट तैयार कर उनसे पत्थरों की सफाई इत्यादि का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि पार्कों में तैनात कर्मचारियों का बीट के अनुसार रोस्टर तैयार किया जाये। कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच किये जाने के लिए उन्होंने किस पार्क में कितने कर्मचारी तैनात है, उनका डाटा तैयार कराकर मैनपावर आडिट कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति को प्रमाणित किये जाने के लिए फेस रिक्गनाइजेशन मशीन तत्काल लगाये जाने के निर्देश दिये गये। विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त स्थलों को ठीक किये जाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा निर्माण निगम से समयबद्ध कार्यों को कराये जाने की कार्यवाही की जाये।
बैठक स्मारक समिति के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार गंगवार, प्रबंधक वित्त दीपक सिंह और अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह व संजीव कुमार गुप्ता, प्रबंधक-प्रशासन डाॅ. आशीष, प्रबंधक-अनुरक्षण हिमांशु रंजीत सिंह, प्रभारी जन सम्पर्क भावना सिंह व सहायक उद्यान अधिकारी मो0 इमरान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








