लॉक डाउन के बाद लिरिक्स एकेडमी कृष्णा नगर ब्रांच ने “मतंग 2022” का किया आयोजन

लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक की कृष्णा नगर, विजय नगर शाखा ने “मतंग 2022” का आयोजन 28 अगस्त 2022 को उर्दू एकेडमी ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिरिक्स एकेडमी के संस्थापक आर. के मिश्रा उपस्थित रहे। शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें तविशा, अन्वि , आराध्या एवं अन्य बच्चों ने अपने कथक नृत्य से सबका मन जीत लिया।
वेस्टर्न डान्स एवं गायन में वान्या, अर्पित, आश्वी, अंशिका एवं शानवी ने मनमोहक प्रसूति दी।
कीबोर्ड एवं गिटार में ऐशजोत, शौर्य मनी, दिव्यांश, तनुश्री, अभिप्राय एवं ऋषभ ने मशहूर गीत गुलाबी आँखें से दर्शकों को मदमस्त कर दिया।
अवंतिका एवं आदित्य ने माँ दुर्गा को अर्पित करके महिशसुरमर्दिनी स्त्रोत पे तबला वादन भी किया, वहीं शिव तांडव करते हुए तशु, अनहिता, एवं रोज़ ने प्रस्तुति दी।
4 वर्ष की वैभवी, सौभाग्या, शारान्या, पंक्ति, अविका एवं युवान ने अपने माता पिता को अपना अदभुत नृत्य समर्पित किया।
कार्यक्रम में ब्रांच की संचालिया स्वाति गुप्ता, संत कुमार चन्दिवाले एवं विभिन्न ब्रांचो से आए विशिस्थ मेहमान के रूप में अर्चना मिश्रा, अनिता सिंह, प्रदीप सिंह, प्रियंका, सुनीता जी आदि मौजूद रहे और उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खूब सराहा।







