LDA : जोन 3 कृष्णानगर इन्द्रलोक कालोनी में अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को कृष्णानगर की इन्द्रलोक कालोनी में एक अवैध निर्माण सील किया गया।

 

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी रामशंकर ने बताया कि नरेन्द्र देव द्वारा भूखण्ड संख्या-317, यातायात पार्क के सामने इन्द्रलोक कालोनी, थाना-कृष्णानगर में लगभग 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट, प्रथम तल, द्वितीय तल व तृतीय तल का निर्माण किया गया था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-431/2022 योजित किया गया था। इसके बाद भी विपक्षी द्वारा प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध आवासीय में व्यावसायिक निर्माण जारी रखा गया। इस पर प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे।

 

उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता संजय जिंदल के नेतृत्व में अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage