कानपुर रोड योजना में चबूतरों के आवंटन के लिए जल्द होेगी लॉटरी

भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक, राष्ट्रीय संगठन, उ0प्र0 के बैनर तले किसानों ने प्राधिकरण भवन के बाहर किया प्रदर्शन

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने किसानों के बीच जाकर सुनी उनकी समस्याएं

किसानों की मांगों को लेकर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश, उपाध्यक्ष के आश्वासन पर किसानों ने समाप्त किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक, राष्ट्रीय संगठन, उ0प्र0 के बैनर तले किसानों ने सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी और सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी मांगों पर तत्काल कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उपाध्यक्ष की इस कार्यशैली का स्वागत करते हुए किसानों ने अनिश्चित कालीन धरना समाप्त कर दिया।

किसानों की तरफ से भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक, राष्ट्रीय संगठन, उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी ने विधायक राजेश्वर सिंह व उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपाध्यक्ष डाॅ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने किसानों को अवगत कराया कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण द्वारा 17 लाख 79 हजार रूपये जल निगम को हैण्ड पम्प लगाने के लिए दिये गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा कानपुर रोड योजना में चबूतरे की मांग पर उपाध्यक्ष ने बताया कि 200 चबूतरों के आवेदन के सत्यापन के लिए अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

 

उपाध्यक्ष ने तहसीलदार अर्जन शशिभूषण पाठक को मौके पर निर्देशित किया कि रूचिखण्ड/रश्मिखण्ड में चबूतरों के आवंटन हेतु लाॅटरी शीघ्र करायी जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सामुदायिक केन्द्र के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रूपये का टेंडर किया गया है। इसके अलावा तोंदेखेड़ा और सालेह नगर में सामुदायिक केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र टेंडर निकाला जाएगा।

 

वहीं, प्रतिकर बढ़ाने के सम्बंध में उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) की अध्यक्षता में समिति गठित है, जल्द ही इसकी बैठक आयोजित करायी जाएगी। उपाध्यक्ष के आश्वासन पर किसानों द्वारा धरना समाप्त करने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage