LDA News: कार्य में लापरवाही बरतने पर 5 कर्मियों पर कार्यवाही

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर अर्जन विभाग के 5 कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय में योजित वाद संख्या- 4149/एम0बी0/2006 मेहंदी हसन व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य बाबत मलेसेमऊ में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 03.07.2017 को पारित आदेशों के अनुपालन हेतु तत्समय उपाध्यक्ष द्वारा दिनांक 11.09.2017 को माननीय उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दाखिल करने के आदेश दिए गए थे।
तत्समय अर्जन विभाग में पदस्थ अमीन सत्येंद्र सिंह, अभिजीत सिंह व आशीष के साथ सर्वेयर उदय नारायण एवं हिम्मत सिंह द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतते हुए समय से एसएलपी दाखिल कराने की कार्यवाही नहीं की गई। समय से कार्यो का निष्पादन न किए जाने पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आज इन कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। उनके द्वारा इस प्रकरण में जांच किए जाने के लिए नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी को नामित किया गया है। जांच अधिकारी को एक माह के अंदर जांच पूरी करके रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।








