वरदान इंटरनेशनल एकेडमी में “निशुल्क बैटरी स्किल टेस्ट” का आयोजन

“अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं।” खेल भी शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। इसी बात को सार्थक करते हुए विगत वर्षो में हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अनेक मेडल जीते हैं। परंतु पिछले 2 वर्षों से करोना महामारी के कारण ऑनलाइन पढ़ाई होने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हुआ है।

वरदान इंटरनेशनल एकेडमी ने छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए 12 मार्च 2022 को विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या रिचा खन्ना एवं एथलेटिक कोच पी.एन मिश्रा के मार्ग निर्देशन में खेलों से संबंधित एक “निशुल्क बैटरी स्किल टेस्ट” का आयोजन किया गया. जिसमें 10 से 18 वर्ष तक के विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने भी बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस तथा एथलेटिक्स खेलों में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के रुप में डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर ओ.पी. सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage