उ0प्र0 परिवहन निगम ने की विशेष प्रोत्साहन योजना लागू, होली का उपहार

होली का पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जायेगा। इस पर्व में एवं इसके पूर्व अथवा उसकी समाप्ति के तुरन्त पश्चात् यात्रियों का आवागमन अत्याधिक बढ़ जाता है। इस बढ़े हुए आवागमन का लाभ लेने के लिए तथा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत् उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक आर0पी0सिंह ने निर्देश दिये कि दिनांक-13.03.2022 से दिनांक 22.03.2022 तक की अवधि में अधिक से अधिक बसें संचालित की जाये। इस अवधि में निगम के बस संचालन में अधिकतम वृद्धि तथा आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की जाती है। इस संबंध में निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी:-

इस अवधि में दिनांक 13.03.2022 से 22.03.2022 तक क्षेत्रीय एवं डिपो स्तर पर तैनात अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में दायित्वों के निर्वाहन हेतु प्रत्येक दशा में उपलब्ध रहेंगे। मृत्यु या गम्भीर बीमारी जैसी अतिविशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर उक्त अवधि में अधिकारियों, पर्यवेक्षको/चालकों/परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों को कोई भी अवकाश /साप्ताहिक विश्राम/डीडीआर स्वीकृत नहीं किया जायेगा। उपरोक्त अवधि में चालकों/परिचालकों, कार्यशाला व संचालन शाखा के कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों को ड्यूटी रोस्टर तैयार कर नोटिस बोर्डो में प्रदर्शित कर दिया जाये। इस अवधि में अनुबन्धित बसों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाये तथा अवकाश स्वीकृत नही किया जायेगा। वाहन स्वामी अपनी वाहनों में आवश्यक मरम्मत कराकर प्रत्येक दशा में संचालन के लिये उपलब्ध करायेगें। समस्त बस क्रू को निर्देशित किया जाये कि वे मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टापेजों से यात्री उठायें। उपरोक्त अविध में चूॅकि बस अड्डों पर यात्रियों की विशेष भीड़ होगी, अतः त्योहार की अवधि में वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, बस स्टेशन/डिपो में उपस्थित रहंे।

दिनांक 13.03.2022 से 22.03.2022 तक 10 दिन की अवधि हेतु निम्नवत् प्रोत्साहन योजना प्रभावी रहेगी। ऐसे चालक/परिचालक जिसमें संविदा के चालक/परिचालक भी शामिल होंगे जो न्यूनतम 09 दिवसों में उपस्थित होकर दैनिक रूप से निम्नवत् निर्धारित औसत कि0मी0 का संचालन करते हैं तो रु. 350.00 प्रति दिवस की दर से एक मुश्त रु. 3150.00 का विशेष प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा।

क्र0सं0 संचालन न्यूनतम औसतन कि0मी0 प्रतिदिन
1 ग्रामीण (अर्न्तजनपदीय) 300
2 उपनगरीय डिपो, लखनऊ क्षेत्र 250
3 नोएडा/ग्रेटर नोएडा डिपो, नोएडा क्षेत्र 250

यदि कोई चालक एवं परिचालक पूरे 10 दिवस में उपस्थित होकर उक्त मानक से अधिक कि0मी0 अर्जित करता है तो उसे रु. 400.00 प्रतिदिन की दर से एक मुश्त रू0 4000.00 देय होगा।

संविदा चालको/परिचालकों को प्रोत्साहन अवधि में उपरोक्त निर्धारित मानक से अधिक कि0मी0 अर्जित करने पर अतिरिक्त कि0मी0 पर 55 पैसे प्रति कि0मी0 अतिरिक्त देय होगा। होली अवधि में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों को एक मुश्त रु. 1200.00 तथा इस अवधि के 09 दिन डियूटी करने वाले कार्मिकों को एक मुश्त रु. 1000.00 प्रोत्साहन के रूप में देय होगा।

इस अवधि में 10 दिवस ड्यूटी करने वाले आई0टी0आई0 संविदा कार्मिकों को एक मुश्त रू0 600/- तथा 09 दिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को एक मुश्त रू0 500/- प्रोत्साहन के रूप में देय होगा।

उपरोक्त श्रेणी से भिन्न कार्मिकों का भी उपयोग पर्व अवधि में सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक/क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा किया जाता है। इस निमित्त बस स्टेशनों पर तैनात कार्मिकों/उपाधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पर्व अवधि में समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को निम्नवत् धनराशि की विशेष स्वीकृति प्रदान की जाती है। समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धक को रु. 20,000/- की स्वीकृति प्रदान की जाती है, जिसका वितरण क्षेत्रीय समिति की संस्तुति अनुसार क्षेत्र के कर्मचारियों/उपाधिकारियों में वितरित करेगें। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, डिपो को रु. 50/- प्रति निगम एवं अनुबन्धित बस के आधार पर आगणित धनराशि जिसे वे स्वयं आहरित नहीं करेंगे, डिपो के कर्मचारियों/ उपाधिकारियों में वितरण करेंगे।

उपरोक्त चिन्हित बस स्टेशनों हेतु प्रोत्साहन के मद में तैनात कार्मिकों/पर्यवेक्षकों को धनराशि वितरण के उद्देश्य से रु. 5,000/- (रुपया पांच हजार मात्र) प्रति बस स्टेशन की दर से कुल धनराशि रु. 90,000/- (रुपया नब्बे हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

Related Articles

Back to top button
btnimage