10 फरवरी से प्रारंभ होगा प्राथमिक विद्यालय स्तर के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य

लखनऊ 05 फरवरी।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षण कार्य प्रारंभ किये जाने के संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा समय- समय पर निर्गत गाइडलाइंस के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है।

डा0 द्विवेदी ने बताया कि इस क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर (कक्षा-6 से 8 तक) के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक-10 फरवरी 2021 से प्रारंभ होगा तथा प्राथमिक विद्यालय स्तर (कक्षा-1 से 5 तक) के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक-1 मार्च 2021 से प्रारंभ होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage