अमरोहा में 138.31 लाख रूपये से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

अमरोहा 05 फरवरी।
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सुदृढ़ीकरण नवीनकरण, उच्चीकरण, साज-सज्जा सम्पन्न किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अमरोहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बस्तापुर के भवन निर्माण का कार्य भी किया जा रहा हैं इस निर्माण कार्य के लिए शासन ने रू0 138.31 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ प्रथम किश्त के रूप में रू0 69.15 लाख अवमुक्त करने की स्वीकृति भी दे दी है।

ज्ञात हो कि जनपद अमरोहा का बस्तापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित है। इसके भवन निर्माण हेतु चालू अंश जिला योजना से धनराशि अवमुक्त की गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage