उप मुख्यमंत्री बोले निर्माणाधीन सेतुओं के निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किये जाएं

उत्तर प्रदेश (16 अगस्त, 2019)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला मिर्जापुर में मिर्जापुर-कछवा-वाराणसी मार्ग पर भटौली घाट पर चल रहे सेतु निर्माण कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए इसके लिए लगभग 14.5 करोड़ की धनराशि निर्गत की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ के मिठनपुर सांकराघाट गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु हेतु 10 करोड़ की धनराशि निर्गत करते हुए सेतु निर्माण के कार्य को निर्धारित समयसीमा के अन्दर पूरा करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि कार्य मानक के अनुरूप व गुणवत्तापुर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सुल्तानपुर में कटावा-महमूदपुर-मुड़कटनी बाजार शंकरगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन कटावाघाट पर निर्माणाधीन सेतु निर्माण को गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए 280 लाख रु0 की धनराशि निर्गत की।








