श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना के तहत दो कलस्टर्स में विकास हेतु 1786.20 लाख रु. की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ (16 अगस्त 2019)।
उत्तर प्रदेश सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना के तहत प्रथम चरण के दो क्लस्टर्स जनपद मऊ मुस्तकिल व जनपद चित्रकूट के लिए केन्द्रांश व राज्यांश की कुल धनराशि 1786.20 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए आयुक्त ग्राम्य विकास के निवर्तन पर रखे जाने का निर्णय लिया है। यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष के लिए है।



प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना में शहरों की तरह बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलस्टर्स के तहत विभिन्न निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वीकृत की जा रही धनराशि को 22 मार्च, 2019 एवं अन्य सुसंगत शासनादेशों में दी गई व्यवस्था के तहत कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage