राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों हेतु #SCSP ग्राण्ट में 51 करोड़ रुपये स्वीकृत

लखनऊ (16 अगस्त, 2019)।
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों हेतु अनुदान संख्या-83 एस.सी.एस.पी. ग्राण्ट में 5120.00 लाख रुपये (रुपये इक्यावन करोड़ बीस लाख) की शासन द्वारा मंजूरी दे दी गयी।



ग्राण्ट में भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्रांश रु. 3072.00 लाख है, जिसके सापेक्ष राज्य सरकार के राज्यांश रु. 2048.00 लाख आकलित करते हुए कुल धनराशि 5120.00 लाख आहरित कर स्टेट हेल्थ सोसाइटी उ.प्र. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, लखनऊ के खाते में जमा करने की स्वीकृति शासन द्वारा दे दी गई।

Related Articles

Back to top button
btnimage