UPCM योगी आदित्यनाथ को सहकारिता मंत्री ने 1 करोड 11 लाख 65 हजार रू. का चेक भेंट किया

लखनऊ (02 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोक भवन स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम द्वारा अर्जित किये गये लाभांश रूपये 1,11,65,000 (एक करोड ग्यारह लाख पैंसठ हजार रूपये) का चेक भेंट किया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में निगम कार्मिकों के एक दिन के वेतन की कुल धनराशि रूपये 12,47,732.00 (बारह लाख सैतालिस हजार सात सौ बत्तीस रूपये) की चेक दिया।

UPCM योगी आदित्यनाथ को सहकारिता मंत्री चेक भेंट करते हुए

यह जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम द्वारा वर्ष 2015-16 में 51.23 करोड रूपये का शुद्व लाभ अर्जित किया है। वर्ष 2016-17 में 45.65 करोड रूपये व वर्ष 2017-18 में 75.45 करोड रूपये तथा वर्ष 2018-19 में 87.01 करोड रूपये का लाभ अनुमानित है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि निगम द्वारा किसानों को भण्डारण शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय दोगुना करने के उददेश्य से निगम के 08 भण्डारगृहों को डब्ल्यू.डी.आर.ए. (गोदाम विकास नियामक प्राधिकरण) में पंजीकृत कराया जा चुका है और 14 भण्डारगृहों के पंजीकरण की कार्यवाही शीध्र ही पूर्ण हो जायेगी।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि इन गोदामों में किसानों द्वारा अपने उत्पाद को भण्डारित कर अच्छा बाजार मूल्य होने पर बिक्री कर अधिक लाभ अर्जित किया जा सकेगा। निगम द्वारा भण्डारण की समस्या के निदान हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम से गारण्टी प्राप्त कर निगम अपनी भण्डारण क्षमता में वृद्वि करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता एम.वी.एस. रामी रेड्डी , राज्य भण्डारण निगम के प्रबन्ध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी, विशेष कार्याधिकारी धीरज चन्दा, व महाप्रबन्धक वित्त मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage