UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन मंत्री ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया
लखनऊ (06 जून, 2019)। UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यशाला के प्रांगण में वृृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृृक्षो के महत्व पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवहन निगम को अपने कार्य स्थलों पर दो लाख पौधे लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वृक्ष जनमानस के स्वास्थ्य, जल संरक्षण, ऑक्सीजन सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए व पृथ्वी में जीवन बनाये रखने के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने परिवहन निगम के कार्यालयों, कार्यशालाओं एवं बस स्टेशनों पर वृक्षारोपण करने के लिए अभियान चलाकर दो लाख पौधे लगाने के निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी का योगदान आवश्यक है।
परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर UPCM को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि UPCM के कुशल निर्देशन में प्रदेश विकास की नयी ऊंचाईयों को छुएंगा। उन्होंने ईश्वर से UPCM के दीर्घायु होने व उनके उत्तम स्वास्थ्य कि कामना की।
पौधरोपण के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, परिवहन आयुक्त एवं प्रबन्ध निदेशक धीरज साहू, विशेष सचिव परिवहन अखिल मिश्र, अपर प्रबन्ध निदेशक राधेश्याम द्वारा भी वृृक्षारोपण किया गया। मुख्य प्रधान प्रबन्धक (संचालन) राजेश वर्मा, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा, क्षेत्रीय प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र पल्लव बोस, सेवा प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र सत्य नारायण द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।