UPCM ने कहा अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही
अमेठी/अलीगढ़ (11 अप्रैल, 2019)। UPCM अमेठी में स्मृति ईरानी के रोड शो में शामिल हुए इसके साथ ही उन्होंने अलीगढ़ में दो जगह जनसभाओं को भी संबोधित किया। स्मृति ईरानी के रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
इस दौरान UPCM ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल के पास अमेठी के लिए वक्त नहीं हैं और उन्होंने अमेठी के विकास के लिए कभी प्रस्ताव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही थी। पहले चरण की आठ सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। कांग्रेस जो दो पीढ़ी में नहीं कर पाई, हमने दो सालों में किया।
इसके बाद UPCM ने अलीगढ़ में दो जगह जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केंद्र की मदद से चल रहा है। अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं मिला है। इसलिए एएमयू में दलित-पिछड़ों को आरक्षण मिलना चाहिए। इन्हें आरक्षण दिलाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। यही नहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देश के विभाजन के जनक जिन्ना की तस्वीर लगी है।
UPCM ने कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह की धरती से देश के टुकड़े -टुकड़े करने वालों को सबक सिखाने की आवाज उठनी चाहिए। कल्याण सिंह ने ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कुर्सी छोड़ी। उन्होंने कहा कि जो काम पूर्व की सरकार नहीं कर सकीं, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है।
UPCM ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में चीन आंखे दिखाता था, उसे हमने डोकलाम में खदेड़ा और बालाकोट में पाकिस्तान को घुसकर मारा। कांग्रेस सरकार में पाक हमारे सैनिकों के सिर काटकर भेजता था, लेकिन हमने उसे करारा जवाब दिया है।
UPCM ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कहा जाता था कि देश के पैसे पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन देश में भाजपा सरकार आने पर देश के पैसे पर पूरे देश की जनता का अधिकार है। सबका साथ सबका विकास की नीति है।
UPCM ने कहा कि आज देश में PM-मोदी के नाम का शोर है, दुनिया भी यह मान चुकी है और दुनिया कहती है कि भारत मे मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी दलों के समय जो नामुमकिन था वह मोदी के समय में मुमकिन है।